एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में राजस्थान में शांतिपूर्ण रहा। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पाली, जोधपुर, नागौर, अलवर, सीकर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा और हाड़ौती सहित ज्यादातर जिलों में व्यापारियों ने स्वत:स्फूर्त अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कुछ जगह बंद समर्थकों ने आग्रह कर बंद करवाया। कोटा और बारां में दुकानदारों और बंद समर्थकों के बीच झड़प भी हुई, हालांकि पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। जोधपुर के जालोरी गेट पर बंद समर्थकों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। श्रीगंगानगर में बंद का मिलाजुला असर देखा गया।