
Rajasthan Governor Haribhau Bagde (Patrika Photo)
Rajasthan Governor Haribhau Bagde Health Update: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत गुरुवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची। उनके स्वास्थ्य की जांच की और आराम करने की सलाह दी। फिलहाल राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं।
बता दें कि राज्यपाल जोधपुर में MBM इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से सर्किट हाउस लौटने के तुरंत बाद उन्होंने अस्वस्थता की शिकायत की, जिसके बाद आनन-फानन में डॉक्टरों की इमरजेंसी टीम को बुलाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह से लौटने के बाद राज्यपाल को अचानक उल्टी और घबराहट महसूस हुई। सर्किट हाउस में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत चिकित्सा विभाग को सूचित किया।
वर्तमान में डॉक्टरों की एक विशेष टीम सर्किट हाउस के कमरे में ही उनके स्वास्थ्य की गहन जांच कर रही है। साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
राज्यपाल की स्थिति को देखते हुए जोधपुर का स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ताकि यदि राज्यपाल को अस्पताल शिफ्ट करने की आवश्यकता पड़े तो बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया जा सके। फिलहाल, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह ही राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल काफी प्रसन्न और स्वस्थ नजर आ रहे थे।
उन्होंने देवनानी के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया और उन्हें बधाई भी दी। दोपहर तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कार्यक्रम के बाद अचानक तबीयत बिगड़ना चिंता का विषय बना हुआ है।
राज्यपाल बागड़े की सेहत पिछले कुछ दिनों से अस्थिर चल रही है। 10 मार्च को जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में भर्ती हुए थे। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन, किडनी में हल्की समस्या और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
डॉक्टरों ने उन्हें उस समय आराम की सलाह दी थी, लेकिन आज दोबारा लक्षणों के उभरने से चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, प्रशासन उनके स्वास्थ्य बुलेटिन का इंतजार कर रहा है।
Updated on:
19 Mar 2026 03:16 pm
Published on:
19 Mar 2026 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
