कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास से पहले राजनीति से जुड़े कई बड़े नाम इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी पद्मावती फिल्म मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का काम है। जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी। पद्ममिनी किसी जाति विशेष की नहीं है। बल्कि देश का प्रतीक है। आपको बता दें कि गुजरात में बीजेपी ने क्षत्रीय समाज के विरोध के चलते फिल्म को बैन करने की मांग की है। वैसे ये पहली बार नहीं हो रहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से क्षत्रीय समाज के लोग पद्मावती को लेकर विरोध कर रहे हैं। इन नेताओं का मानना है कि भंसाली की फिल्म में पद्मावती की कहानी को उलट पुलट कर पेश किया जा रहा है। इसी के आधार पर बीजेपी ने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की है। गुजरात ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने भी पद्मावती को बैन करने की मांग की है।