5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों पर प्रदर्शन, मन्दिरों में यज्ञ, मस्जिदों में दुआ, गुरुद्वारों में अरदास और गिरजाघरों में प्रार्थना

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में एक हुआ पूरा देश, शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की हो रही मांग
2 min read
Google source verification
jaipur

सड़कों पर प्रदर्शन, मन्दिरों में यज्ञ, मस्जिदों में दुआ, गुरुद्वारों में अरदास और गिरजाघरों में प्रार्थना

जयपुर. हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए पिछले दो दिन से शहर के लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग उनकी जुबान पर है। क्या बच्चे और क्या युवा, क्या संत और क्या मौलवी, क्या व्यापारी और क्या वकील, क्या समाज-संगठन और क्या नेता, हर किसी में गुस्सा ऐसा मानो दुश्मन सामने खड़ा हो। कहीं कैंडल मार्च के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, कहीं गुस्साए युवा ने पाकिस्तान के झंडे जला रहे हैं। मंदिरों में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई, कई गुरुद्वारों में विशेष अरदास व गिरजाघर में प्रार्थना सभाएं हुईं।

दुआ-ए-मगाफिरत में जुटे हजारों लोग, की पाकिस्तान पर हमले की मांग
शहर में डॉ. जाकिर हुसैन सोश्यल एंड वेलफे यर सोसायटी की ओर से दुआ-ए-मगाफिरत की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे और शहीदों के परिवारों के लिए दुआ की। सोसायटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद और एम. सादिक खान ने कहा कि इस दुखद मौके पर पूरा मुल्क एक है, हम शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने एक स्वर में पाकिस्तान पर हमले की मांग सरकार से की। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के लोग भी मौजूद रहे।

इमाम ने की कड़ी निंदा
जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इमाम सैय्यद अमजद अली ने पुलवामा में सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं इसे इस्लाम की शिक्षाओं के विरुद्ध बताया। जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी, सैय्यद मीर कुरर्बाल अली की मस्जिद दरगाह शरीफ में नियाजी, समाजसेवक हाजी आफताब, लुहार का खुर्रा अहगारन मस्जिद में इमाम कारी गुलाम मईनुदीन व सूफी मत काउंसिल राजस्थान के प्रदेश जनरल सेक्रेट्री वाहिद यजदानी ने भी आतंकी हमले पर दु:ख प्रकट कर संवेदना व्यक्त की।

अमर जवान ज्योति पर उमड़ा हुजूम
बीती रात जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर तो लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। हाथ में तिरंगा लहराते लोग भारत माता के जयकार लगाते रहे। भीड़ बढऩे के साथ जोश और गुस्सा भी बढ़ता गया।

हर कोई निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करता रहा। शहीद स्मारक, स्टेच्यू सर्कल, जवाहर सर्कल, पर हजारों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।