
Train Alert : यात्रियों को बड़ी राहत, अक्टूबर में फिर से पटरी पर दौड़ेंगी ये ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
Cancel Train List: उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुई है। किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द रहेंगी वहीं कुछ आंशिक रद्द भी रहेगी।
रद्द रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 19611, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
2. गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
3. गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-बठिंडा रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
4. गाड़ी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को रद्द।
5. गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot Gift: GST बिल अपलोड करने पर सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम, यहां देखें पूरा प्रोसेस
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को प्रस्थान करने वाली हिसार से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा श्रीगंगानगर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को प्रस्थान करने वाली हनुमानगढ़ से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अबोहर-हनुमानगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14729, रेवाड़ी-फाजिल्का रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-फाजिल्का के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा फाजिल्का-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Published on:
29 Sept 2023 05:12 pm
