आयोजक संस्था राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव और सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक ईशमधु तलवार ने बताया कि राजस्थान के अलावा अब तक 25 राज्यों से लेखकों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्य शामिल हैं।