30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी डेब्यू फिल्म में देहाती लड़की बनी यह टीवी एक्ट्रेस, फिल्म का राजस्थान से है खास कनेक्शन

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी टीवी अभिनेत्री राधिका मदान, ट्रेलर में राधिका का लुक है काफी दिलचस्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 4:59 PM IST

Jaipur

Radhika Madan

जयपुर. बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म 'पटाखा' राजस्थान के करौली जिले के रौंसी गांव निवासी कहानीकार चरण सिंह पथिक की कहानी 'दो बहनें' पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा रहा है। 'पटाखा' की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द है। फिल्म में दो बहनों के किरदार में 'दंगल' फेम सान्या मल्होत्रा और टीवी अभिनेत्री राधिका मदान हैं। एकता कपूर के टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में मुख्य भूमिका निभा चुकी राधिका मदान फिल्म 'पटाखा' में देहाती लड़की के किरदार से बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं।

राजस्थान में भी हुई है शूटिंग
खास बात यह है कि फिल्म की पृष्ठभूमि राजस्थान की है। ऐसे में राधिका ने 'पटाखा' के लिए भैंसों का दूध दुहने से लेकर गोबर से दीवारों को लीपने जैसे सारे काम किए हैं। फिल्म में उन्होंने छोटे पर्दे की इमेज से विपरीत किरदार निभाया है। जिन लोगों ने फिल्म का ट्रेलर देखा है, वे इस बात से सहमत होंगे कि फिल्म मेकर ने इस किरदार के लिए उनका पूरी तरह मेकओवर किया है। वह उन्हें दो झगड़ालु बहनों में से एक के रूप में पेश कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दिलचस्प यह है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान में शूट किया गया है।

फिल्म 'पटाखा' के प्रोड्यूसर अजय कपूर कहते हैं, 'हम बहुत खुश हैं कि राधिका विशाल भारद्वाज जैसे लीजेंड और मेरी कंपनी के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राधिका दोनों ने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है।'

पानी भरा मटका लेकर चलना सीखा
वास्तव में अभिनेत्री ने फिल्म के लिए कुछ दिलचस्प बातें सीखी हैं। उन्होंने यह भी सीखा कि कैसे छप्पर बनाना है, कैसे सिर और कमर पर पानी भरा मटका रखकर संतुलन बनाते हुए चलना है। इसके साथ ही राजस्थानी बोली में भी महारत हासिल की है।
आपको बता दें, विशाल भारद्वाज ने अब तक अपनी कई फिल्मों में हीरो को विलेन से लड़ाया है, रिश्तों का उलझाव भी दिखाया है लेकिन इस बार वो उन दो बहनों की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो एक दूसरे से दो-दो हाथ करने से कभी नहीं चूकतीं। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती हैं। एक-दूसरे से बेइंतहा नफरत करती हैं। हद तो जब होती है, जब दोनों की शादी भी एक ही परिवार में दो भाइयों से हो जाती है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक साफ तौर पर देखी जा सकती है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, विजय राज, सानंद वर्मा और नमित दास भी अहम भूमिका में हैं। यहां तक कि आइटम नंबर क्वीन मलाइका अरोड़ा 'हैलो हैलो' गीत पर अपने डांस का तड़का लगाएंगी। यह गाना गुलजार ने लिखा है, जबकि विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया है और रेखा भारद्वाज ने इसे अपनी आवाज दी है।