11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की मौजूदगी में मनेगा चार साल का जश्न

- भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हाड़ौती पर कांग्रेस का फोकस
less than 1 minute read
Google source verification
r1.jpg

राहुल की मौजूदगी में मनेगा चार साल का जश्न
- राहुल की यात्रा झालावाड़ में प्रवेश करेगी वहां कांग्रेस की एक भी सीट नहीं

- भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हाड़ौती पर कांग्रेस का फोकस
हरेन्द्रसिंह बगवाड़ा
जयपुर। जब अशोक गहलोत सरकार 18 दिसम्बर को चार साल पूरे करेगी, उस समय राहुल राजस्थान में होंगे। इस मौके पर राहुल की मौजूदगी महत्वपूर्ण है। पार्टी राज्य में कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा राहुल गांधी के जरिए करवा सकती है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पूरे हाड़ौती के वोटों की फसल में खाद का काम करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा छह दिसम्बर को राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी। झालावाड़ में कांग्रेस की िस्थती बेहद खराब है, यहां विधानसभा की चार सीटें हैं ये चारों ही भाजपा के पास हैं। वैसे पूरे हाड़ौती में ही कांग्रेस कमजोर है। सम्भाग के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ा जिलों की कुल 17 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास महज सात सीटें हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अपना चार साल पूरे करने का जश्न राहुल गांधी की मौजूदगी में हाडौती में मनाए। मुख्यमंत्री भी गुरूवार को बारां में थे, उनके दौरे को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री के खास सिपहसालारों में प्रमोद जैन भाया और शांति धारीवाल भी हाडौती से हैं। भारत जोड़ो यात्रा में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। मुख्यमंत्री चूंकि गुजरात के प्रभारी हैं, इसलिए वे वहां व्यस्त रहेंगे। सीएम की गैर मौजूदगी में यात्रा में भीड़ जुटाने से लेकर अन्य इंतजामों का भार इन्हीं दोनों पर आ सकता है। गुजरात में एक और पांच दिसम्बर को मतदान होना है। हाल ही में सचिन पायलट ने भी झालावाड़ के झालरापाटन का दौरा कर हाडौती के प्रति गम्भीरता दिखाई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग