9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा : गहलोत? पायलट? या कोई और? जानें लगातार चलने में राजस्थान का कौन नेता सबसे फिट?

राहुल के साथ करीब डेढ़ सौ लोग पहले दिन से चल रहे हैं। इन्हें भारत यात्री नाम दिया गया है। इस बीच राजस्थान में यात्रा के पहले दिन ही प्रदेश के नेताओं का फिटनेस लेवल देखने को मिला।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Rajasthan Congress Leaders Fitness

जयपुर।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को पहला दिन रहा। भाजपा के 'गढ़' झालावाड़ से शुरू हुई यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी का साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अलावा प्रदेश के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने दिया।

राजस्थान में यात्रा के पहले दिन ही प्रदेश के नेताओं का फिटनेस लेवल देखने को मिला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुरुआत में राहुल के साथ चलते दिखे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्होंने कार में बैठना ही उचित समझा। बाद में उन्होंने अपना मेडिकल चैकअप भी करवाया।

ये भी पढ़ें : 'मां' वसुंधरा को लेकर विरोधियों ने कही ऐसी बात, कि जवाब देने उतरे सांसद 'पुत्र' दुष्यंत

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा तो उम्र के मामले में भी ठीक-ठाक हैं, लेकिन वे भी राहुल के साथ कदम ज्यादा देर तक नहीं मिला पाए। थोड़ी देर चलने के बाद उनकी सांसें उखड़ने लगीं। यह बात अलग है कि वेे पूरी तरह से डटे हुए हैं। यात्रा करीब चार किमी चली होगी तो डोटासरा की अचानक सांस फूलने लग गई। वे पीछे हो गए, लेकिन चलते रहे, बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला।

इधर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की फिटनेस भी चर्चा का विषय बनी हुई है। तमाम कोशिश करने के बावजूद वे भले ही राज्य की राजनीति में नम्बर वन नहीं आ सके हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में उनके जैसा नेता दूसरी पार्टियों में भी शायद ही कोई और हो। सचिन के अलावा दिव्या मदेरणा, प्रतापसिंह खाचरियावास भी आराम से चलते हुए दिखे।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में 'ख़ास रणनीति' के साथ राहुल गांधी को घेरने उतरी भाजपा

इसी तरह से एआइसीसी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, भारी भरकम होने के बावजूद लगातार चलते दिखे। कृष्णा पूनिया, भंवर जितेंद्र सिंह और वैभव गहलोत भी पहले दिन राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते रहे। बुजुर्ग नेताओं में दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने भी पैदल चलने में कोई कमी बाकी नहीं रखी।

ऐसा रहा था पहला दिन -

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में पहले दिन राहुल गांधी के साथ आगे की पंक्ति में सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमत्री सचिन पायलट, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास चले। पदयात्रा की शुरुआत में स्थानीय नेताओं को महत्व दिया गया। जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक कैलाश मीणा, सुरेश गुर्जर चले।

सीएम गहलोत भी कुछ किमी पैदल चलने के बाद कार में बैठ गए। एक विधायक यात्रा में चलते -चलते गिर पड़े, उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। विधायक रफीक बार-बार राहुल के पास जाकर कुछ कह रहे थे, बाद में उन्हें डांट दिया। दिव्या मदेरणा आगे-आगे दौड़ती नजर आई।

फिटनेस को आधार पर 'भारत यात्री' चयनित

ये तो पहले दिन का हाल रहा। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जो 'भारत यात्री' शुरू से पैदल चल रहे हैं, उनका क्या हाल होगा? राजस्थान यूथ बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने बताया कि राहुल के साथ करीब डेढ़ सौ लोग पहले दिन से चल रहे हैं। इन्हें भारत यात्री नाम दिया गया है। प्रोफाइल के अलावा फिटनेस को आधार मानकर उनका चयन किया गया है। इसके बावजूद बहुत से भारत यात्रियों को अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से हटना पड़ा है। हालांकि वे थोड़े समय बाद ठीक हो कर वापस यात्रा से जुड़ गए। लगातार चलने के कारण खुद राहुल गांधी के घुटने में भी समस्या आई थी। लेकिन उन्होंने मैनेज कर लिया।