20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महज ट्रेडमिल वॉक, जिससे कोई कदम मिलाने को तैयार नहीं-चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा ट्रेडमिल वॉक है। उनकी यात्रा से कोई नहीं जुड़ना चाहता है। अन्य पार्टी का कोई भी नेता उनके साथ कदम से कदम मिलाने के लिए तैयार नहीं है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 06, 2023

tarun_chugh.jpg

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा ट्रेडमिल वॉक है। उनकी यात्रा से कोई नहीं जुड़ना चाहता है। अन्य पार्टी का कोई भी नेता उनके साथ कदम से कदम मिलाने के लिए तैयार नहीं है। यूपी में यात्रा निकली, लेकिन अखिलेश ने यात्रा से दूरी बनाई। डीएमके, सीपीआई, सीपीएम भी उनकी यात्रा से दूर रहे हैं। जो लोग इनके साथ यात्रा में कदम मिलाकर चलने को तैयार नहीं है वो चुनाव मे इनके साथ कहां चलेंगे।कांग्रेस वेंटिलेटर पर है और इस यात्रा का कोई असर नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में तानाशाही, अहंकार, भ्रष्टाचार और भाई—भतीजावाद की सरकार चल रही है। गहलोत माफिया रोकने के नाम पर आए थे मगर आज गहलोत सरकार को माफिया चला रहा है। हर मोर्चे पर सरकार फेल है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और गहलोत सरकार को बाय—बाय कहने का मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के तार सीधे सीएम आवास से जुड़े हैं। कई जगहों पर दाल में काला होता है लेकिन राजस्थान सरकार में पूरी दाल ही काली है। उन्होंने ट्रैप आरोपी की पहचान छुपाने के आदेश पर कहा कि भ्रष्टाचारी मित्रों को बचाने के लिए गहलोत सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। इसे स्पष्ट होता है कौन—किसको बचा रहा है। जिसने गरीब का माल लूटा है, उसे आप क्यों बचाना चाहते हैं। यह रिश्ता क्या कहलाता है, जनता जानना चाहती है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में तबादलों पर रोक, मार्च से अब तक हजारों कर्मचारी हुए इधर-उधर

राम को चुनाव के साथ नहीं जोड़ना चाहिए

राम जन्मभूमि को लेकर चुघ ने कहा कि राम हमारी रग रग और भारत के पग पग में है। हम सब पर राम की कृपा है और राम को चुनाव के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जन आक्रोश यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रहे हैं और जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। इस आक्रोश से साफ है कि 2023 में राजस्थान से गहलोत सरकार की विदाई होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की हार तय है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग