
जयपुर/कोटा/जालोर/अजमेर।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने गुरुवार को प्रदेश में तीन जगह सभाएं कीं। उनका फोकस महिला, किसान और युवा पर रहा। कोटा में राहुल ने लगभग पूरा भाषण युवाओं पर केंद्रित रखा। उन्होंने कोटा में नए हवाईअड्डे ( Kota Airport ) के निर्माण की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि कोटा को हवाई सेवा से जोडऩा ही है, दूसरा विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) को अपने पास बुलाकर माइक पर पूछा क्या आप एयरपोर्ट के लिए कोटा में जमीन देंगे? गहलोत ने जवाब दिया, जी जरूर देंगे। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) का जिक्र करते हुए कहा, जब हम कोटा आ रहे थे तो सचिन ने कहा, कोटा में हवाई अड्डा बनाना मुश्किल है। इस पर सचिन से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा, यह ऑप्शन नहीं है, हवाईअड्डा बनाना ही है।
‘न्याय’ का पैसा महिलाओं के खाते में जमा होगा ( Rahul Gandhi Rajasthan Visit )
- राहुल बोले, न्याय योजना का पैसा महिलाओं के खाते में जमा होगा।
- पुरुषों से कहा, नाराज मत होना, महिलाओं से पैसा लेना आप पर निर्भर है। कोटा के युवा नए-नए स्टार्टअप शुरू कर रोजगार सृजन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
- कोटा शिक्षा का बड़ा केंद्र बन गया है। राज्य सरकार एयरपोर्ट के लिए जमीन देगी। हमारी केंद्र में सरकार बनी तो तुरंत काम शुरू कर देंगे।
- कुछ कार्यकर्ताओं ने खिलौना विमान लहराया तो पूछा इनमें कौनसा कोटा से उडऩे वाला है और कौन सा रफाल है? एयरपोर्ट के लिए पीएम को लिखा है।
- मैं मोदी की तरह साल की दो करोड़ नौकरियां देने की घोषणा तो नहीं करूंगा, लेकिन बिजनेस शुरू करने पर तीन साल किसी भी विभाग से परमिशन की जरूरत नहीं होगी।
- किसानों को ऐसी मदद करेंगे कि जान देने की नौबत नहीं आएगी।
Updated on:
26 Apr 2019 09:27 am
Published on:
26 Apr 2019 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
