10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ‘ख़ास रणनीति’ के साथ राहुल गांधी को घेरने उतरी भाजपा, पूनिया कर रहे अगुवाई

- राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ी अपडेट, ख़ास रणनीति के साथ हमलावर रहेगी प्रदेश भाजपा, यात्रा के 18 दिन के दौरान हर दिन पूछेंगे सवाल, राहुल गांधी से हर दिन सवाल पूछेंगे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान के जनहित के मुद्दों को लेकर होंगे सवाल, हर दिन एक मिनट का वीडियो सवाल, मांगेंगे जवाब, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी से जुड़ा आज का पहला सवाल, पूछा, 'क्या राहुल किसानों के लिए कोई सौगात लाए हैं क्या?'

less than 1 minute read
Google source verification
Rahul Gandhi Congress Bharat Jodo Yatra BJP questions

जयपुर।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा' के दरम्यान भी भाजपा अपने प्रमुख विरोधी दल होने का अहसास करवाएगी। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए बाकायदा ख़ास रणनीति बनाई है। इसके तहत '18 दिन, 18 सवाल' कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है। इस सिलसिलेवार कार्यक्रम में राहुल गांधी से हर एक दिन राजस्थान के जनहित मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

एक मिनट का वीडियो, सवाल का मांगेंगे जवाब
'18 दिन, 18 सवाल' कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया हर दिन राहुल गांधी से एक सवाल करेंगे। ये सवाल एक मिनट के वीडियो संदेश के ज़रिये पूछा जाएगा।

ये भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के 'गढ़' से होगी राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री

पहले सवाल में उठाया कर्जमाफी मुद्दा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने राहुल गांधी से पहला सवाल प्रदेश में किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफ़ी के संबंध में उठाया है। सवाल पूछा है कि राहुल गांधी 18 दिन तक राजस्थान में रुकेंगे, तो वे प्रदेश के किसानों के क्या सौगातें लेकर आये हैं?


ये भी पढ़ें : 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगी गहलोत सरकार की नाकामियां, जानें क्या है भाजपा का मिशन?

पूनिया ने अपने सवाल के साथ कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में राजस्थान की अनेक जनसभाओं में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी के सब्जबाग दिखाए, दस तक गिनती भी गिनी। लेकिन कर्जा तो माफ नहीं हुआ, बल्कि किसान का खेत साफ हो गया। उनकी जेब साफ हो गई। हजारों किसानों की जमीनें नीलाम हो गईं, कई किसानों को आत्महत्या पर विवश होना पड़ा।