27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, राहुल ने ब्रेक से पहले चलाई बैलगाड़ी फिर बहन प्रियंका के साथ हिमाचल रवाना

-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी अल सुबह यात्रा के दौरान हुए थे शिमला के लिए रवाना, सुबह 6 बजे बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा, 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर होगा यात्रा का विराम

2 min read
Google source verification
bharat_99000000.jpg

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। आज यात्रा सुबह 6 बजे बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई और सुबह 10 बजे सीएडी कैंपस लबाण में यात्रा का विराम हुआ। इस दौरान 14 किलोमीटर की यात्रा की गई।

सीएडी कैंपस में ही लंच ब्रेक रखा गया है। यात्रा का दूसरा फेस दोपहर 3:30 बजे पापरी से शुरू होगा और शाम 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ यात्रा का विराम होगा। रात्रि विश्राम बूंदी के बबई स्थित आजाद नगर में होगा। हालांकि आज लंच ब्रेक से पहले राहुल गांधी ने बैलगाड़ी भी चलाई और कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी की सवारी भी की।

यात्रा विराम के बाद राहुल- प्रियंका हिमाचल रवाना
वहीं आज पहले फेस की यात्रा विराम और लंच ब्रेक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कोटा एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन के जरिए शिमला रवाना हो गए हैं, जहां वे दोपहर 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद वापस कोटा लौट आएंगे तो वहीं आज अल सुबह यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी बूंदी से ही शिमला के लिए रवाना हो गए थे बताया जाता है कि दोनों नेता लंबे समय के बाद हैलिकॉप्टर से साथ गए हैं, दोनों नेता भी हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

स्कूली बच्चे और खिलाड़ियों से की मुलाकात
केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो ली और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। इसके बाद राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनसे राजस्थान की सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं उसके बारे में फीडबैक लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और उनके हालचाल जाने।


यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार, कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां, महेंद्र चौधरी, रामनिवास गावड़िया भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले।

वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Yatra के दौरान विधायक Rafeek Khan पर क्यों नाराज हुए Rahul Gandhi? देखें वीडियो...


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग