
Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे बताया पार्टी का सबसे सशक्त व्यक्ति,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जयपुर। राहुल गांधी 24 अक्टूबर को फिर चुनावी दौरे पर राजस्थान आएंगे। इस बार वह हाड़ौती और शेखावटी आएंगे। अपने इस चौथे दौरे के साथ ही राहुल अब तक प्रदेश की लगभग आधी सीटों को कवर कर लेंगे। पिछले 3 दौरों में उन्होंने करीब 63 सीटें कवर की हैं।
चौथे दौरे में कोटा, झालावाड़, बारां, सीकर और झुंझुनं जिले की 31 सीटें कवर होंगी। इस तरह 94 सीटें कवर हो जाएंगी। ये सीटें 15 जिलों की हैं। इन 4 में से 2 दौरे प्रदेश कांग्रेस ने ऐसे तय किए हैं, जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घेरने की रणनीति का हिस्सा हैं। पहले मुख्यमंत्री के गृह जिले धौलपुर, अब उनके व पुत्र दुष्यंत सिंह के निर्वाचन जिलों पर फोकस किया गया है।
राहुल 24 को कोटा पहुंचेंगे। वहां से 90 किलोमीटर लम्बे रोड-शो के बाद झालावाड़ पहुंचेंगे। वहां प्रवीण शर्मा स्टेडियम में महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। झालावाड़ से रात को जयपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सीकर में आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल 24 को रात्रि विश्राम जयपुर में कर सकते हैं।
24 को यहां रोड-शो
रोड-शो कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाड़पुरा, सांगोद, रामगंजमण्डी, झालरापाटन से झालावाड़ पहुंचेगा। वहां सभा होगी। इसमें डग, खानपुर, मनोहरथाना, बारां-अटरू, छबड़ा, किशनगंज, अंता, बूंदी, हिंडौली आदि से लोग पहुंचेंगे।
25 को यहां रैली
सीकर में महासंकल्प रैली होगी। इसमें दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नीम का थाना, सीकर, श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं, खेतड़ी, मंडावा, नवलगढ़, पिलानी, सूरजगढ़ के लोग शामिल होंगे।
Updated on:
20 Oct 2018 10:11 am
Published on:
20 Oct 2018 10:08 am
