5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन के लिए आएंगे राहुल गांधी, लेंगे अहम बैठक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

दो दिन के लिए आएंगे राहुल गांधी, लेंगे अहम बैठक

जयपुर। कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन व रैली राजस्थान में होगी। दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। यह निर्णय गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। फिलहाल तारीख व स्थल को लेकर विचार चल रहा है।

देसाई ने कहा कि महाधिवेशन में कांग्रेस सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा, राष्ट्र निर्माण सहित नेतृत्व निर्माण को गांधीवादी विचारधारा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। पत्रकारों से बातचीत में देसाई ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने आप को राष्ट्रवादी बताता है, लेकिन देश के सम्मान में गाए जाने वाले वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और ध्वज वंदन से आरएसएस अपनी शाखाओं में दूरी बनाए रखता है। सेवादल के मुख्य संगठक व मसूदा विधायक राकेश पारीक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आम चुनाव के लिए कमर कसनी है।

25 हजार से ज्यादा लोग आएंगे
अधिवेशन में देशभर के 25 हजार से ज्यादा सेवादल पदाधिकारी और कार्यकर्ता आएंगे। ऐसे में फिलहाल सेवादल बड़ी जगह की तलाश कर रहा है। जहां कार्यक्रम के साथ रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी हो सके। संभवत: कार्यक्रम अजमेर में आयोजित हो सकता है।