
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर
एनआईए यानि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अब पीएफआई यानि पॉपुलर फं्रट ऑफ इंडिया पर रेड की है। यह पहली बार है कि देश के एक साथ 13 राज्यों पर ये रेड की है और इस रेड मं अब तक सौ से भी ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में पीएफआई के प्रमुख को भी हिरासत में लेने की सूचनाएं मिल रही हैं। राजस्थान के भी पांच शहरों में एक साथ रेड की गई है। बताया जा रहा है कि पीएफआई से ताल्लुक रखने वाले कई लोग भूमिगत हो गए हैं। संगठन पर आरोप है कि ये लोग बिना अनुमति के कैंप चलाते हैं और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल होते हैं। इस रेड के बाद से हडकंप मचा हुआ है। संदिग्धों को हिरासत में लेने के अलावा बड़ी मात्रा प्रतिबंधित साहित्य भी मिलना बताया जा रहा है। राजस्थान के अलावा यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दस राज्य शामिल हैं।
राजस्थान मंे इन पांच शहरों में एक साथ रेड की है एनआईए ने, लोकल पुलिस को रखा अलग
राजस्थान के पांच शहरों में भी एनआईन से देर रात से आज सवेरे तक रेड की है। जयपुर में एमडी रोड पर स्थित प्रदेश स्तरीय कार्यालय पर भी आज सवेरे एनआईन की रेड है। जयपुर के अलावा कोटा, बांरा, अजमेर और उदयुपर में भी रेड करने की सूचनाए हैं। कोटा और बांरा में तो देर रात यह रेड की गई है। बताया जा रहा है कि इस रेड में प्रतिबंधित साहित्य और अन्य सामान भी मिला है। बताया जा रहा है कि इस रेड में ईडी के अफसर भी साथ हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस रेड से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही यह रेड की जा रही है। जयपुर पुलिस को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
देश के 24 राज्यों तक जड़ें फैल चुकी हैं पीएफआई की, मददगार बताता है खुद को ये संगठन
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया या पीएफआई एक इस्लामिक संगठन है। ये संगठन अपने को पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक में आवाज उठाने वाला बताता है। संगठन की स्थापना 2006 में नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट के उत्तराधिकारी के रूप में हुई। संगठन की जड़े केरल के कालीकट में गहरी हैं। फिलहाल इसका मुख्यालय दिल्ली के शाहीन बाग में बताया जा रहा है। शाहीन बाग वो इलाका है जहां पर सीएए और एनआरसी के विरोध में पूरे देश में 100 दिन तक सबसे लंबा आंदोलन चला था। एक मुस्लिम संगठन होने के कारण इस संगठन की ज्यादातर गतिविधियां मुस्लिमों के इर्द गिर्द ही घूमती हैं। कई ऐसे मौके ऐसे भी आए हैं जब इस संगठन से जुड़े लोग मुस्लिम आरक्षण के लिए सड़कों पर आए हैं। संगठन 2006 में उस समय सुर्ख़ियों में आया था जब दिल्ली के रामलीला मैदान में इनकी तरफ से नेशनल पॉलिटिकल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। तब लोगों की एक बड़ी संख्या ने इस कांफ्रेंस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिलहाल इसकी जड़ें भारत के 24 राज्यों तक फैल गई हैं।
Published on:
22 Sept 2022 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
