इधर, उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेनें और सभी सवारी गाड़ियां अब 14 अप्रेल रात 12 बजे तक रद्द रहेंगी। बतादें कि इससे पहले यह अवधि 31 मार्च रात 12 बजे तक थी। हालांकि, देश के विभिन्न भागों में आवश्क सामग्री की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों का संचालन जारी रहेगा।