10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : रेलयात्रियों को यहां मिलेगा कंफर्म टिकट, नहीं लेना होगा महंगा तत्काल टिकट

Special Train Confirm Rail Ticket : गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने राजस्थान को सौगात दी है। दक्षिण भारत से राजस्थान आने जाने के लिए रेलवे नई ट्रेन चला रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rewa-Itwari train

Rewa-Itwari train

Special Train Confirm Rail Ticket : गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने राजस्थान को सौगात दी है। दक्षिण भारत से राजस्थान आने जाने के लिए रेलवे नई ट्रेन चला रहा है। इससे एक तरफ यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वहीं सभी रेल यात्रियों का रेल टिकट आसानी से कंफर्म हो जाएगा। यह ट्रेन 27 अप्रेल और 4 मई को जालोर और जोधपुर के लिए चलाई जाएगी। फिर अब देर किस बात की। अपनी टिकट बुक करा लीजिए और आराम से अपने गंतव्य की यात्रा करिए।

यह भी पढ़ें : 110 किमी की रफ्तार में दौड़ रही थी वंदेभारत की अचानक होने लगा पथराव

यह है रेलवे की समय सारिणी
ट्रेन संख्या 06055 27 अप्रेल व 4 मई को तांबरम से दोपहर 2 बजे रवाना होकर एगमोर रेलवे स्टेशन पहुंचकर 2.30 बजे रवाना होगी जो वाया कोयंबत्तूूर होते हुए केरला, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, अहमदाबाद होते हुए शनिवार को दोपहर 1 बजे भीनमाल, 1.30 बजे मोदरान, 2 बजे जालोर, 2.30 बजे मोकलसर, 3 बजे समदड़ी, 5.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली जिले के प्रवासियों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 06056 वापसी में ये ट्रेन जोधपुर से चेन्नई के लिए 30 अप्रेल और 7 मई को रवाना होगी।

प्रवासियों ने किया स्वागत
भाजपा युवा नेता पवन कुमार राजपुरोहित ने बताया कि इससे प्रवासियों को सुविधा होगी। अधिक डिमांड की वजह से लोगों को तत्काल टिकट बनाने के लिए 2 हजार से 2500 रुपए एक्स्ट्रा देना पड़ रहा है। यात्रियों की समस्या को लेकर उन्होंने राकेश बिश्नोई और डार्विन शर्मा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के. अन्नामलै व रेलवे बोर्ड मेंबर रविचंद, दक्षिण रेलवे के प्रबंधक आरएन सिंह व डीआरएम गणेश से मिले थे।