बतादें कि इस रेलसेवा में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर की जाएगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स संबंधित स्थान के वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर और जयपुर स्टेशनों पर पार्सल स्पेशल रेलसेवा का ठहराव किया गया है। आपको बता दें कि यह रेलसेवा वाया सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद, अजमेर, जयपुर, दिल्ली, अंबाला संचालित होगी।