
मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए
Two Coaches Derailed : जयपुर से जोधपुर और अजमेर के बीच चलने वाली 7 ट्रेनें शनिवार को नहीं चलेंगी। रेलवे ने इन सात ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसके बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है। शनिवार 15 जुलाई को सुबह 5 बजे जयपुर–मदार रेलखंड के आसलपुर जोबनेर और हिरनोदा (फुलेरा) स्टेशनों के बीच अप लाइन पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। जिस वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
दो बैगन पटरी से उतरे, युद्धस्तर पर कार्य शुरू - शशि किरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल के आसलपुर जोबनेर व हिरनोदा (फुलेरा) स्टेशन के बीच आज सुबह 5 बजे यह हादसा हुआ। दोहरी लाइन की अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी संख्या PJCR –ALKP के दो वैगन पटरी से उतर गए। इसके बाद रेलवे लाइन का यातायात प्रभावित हो गया। तो रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेजी। उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। और यातायात को पुन: चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है जल्द से जल्द ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - यात्री कम बता ऐनवक्त पर रद्द की स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान, जानें रेलवे ने क्या कहा
जयपुर से जोधपुर-अजमेर के बीच 7 ट्रेनें रद्द
1 - गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
2 - गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
3 - गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
4 - गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
5 - गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
6 - गाड़ी संख्या 09606, जयपुर-अजमेर रेल सेवा दिनांक 15.07.23 को रद्द रहेगी।
7 - गाड़ी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ़ रेल सेवा, जो दिनांक 15.07.23 को जयपुर से रवाना हुई । इसे कनकपुरा स्टेशन पर रद्द कर दिया गया है। यानी यह रेल सेवा कनकपुरा से सूरतगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें - नई नवेली दुल्हन की हैरान करने वाली करतूत, तीसरी रात जब पति की आंखें खुली तो उड़ गए होश
Updated on:
15 Jul 2023 10:18 am
Published on:
15 Jul 2023 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
