
Weather Update
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। देश के कई इलाकों में गर्मी पड़ रही है तो कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी, तूफान आ सकता है। दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च के दौरान बारिश की संभावना है।
गुजरात में हीटवेब
देश में अगले 24 घंटे के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुजरात के अन्य इलाकों, विदर्भ, केरल, पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छततीसगढ़, ओडिशा में तापमान 35-37 डिग्री के बीच दर्ज किया। सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण में हीटवेव की स्थिति रही।
कश्मीर में बारिश छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 12-13 मार्च, उत्तराखंड व हिमाचल में 13-15 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं 13 -15 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश व 14-15 मार्च को गुजरात, छग में तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में बारिश
राजस्थान में 13 -14 मार्च को बारिश की संभावना है। 13 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसके कारण बारिश के साथ कई क्षेत्रों में आंधड़ और आले पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके कारण खेतों में तैयारी हो चुकी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस समय किसान सरसों के फसल की सफाई कर रहे हैं। गेहूं भी करीब तैयार हो चुका है।
Published on:
12 Mar 2023 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
