8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे, लोगों को मिली उमस से राहत

लम्बे इंतजार के बाद शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार दोपहर को जयपुर में झमाझम बारिश को दौर शुरू हआ जो करीब 1 घंटे तक चला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamlesh Kumar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2017, 5:35 PM IST

rain in jaipur

rain in jaipur

जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार दोपहर को जयपुर में झमाझम बारिश को दौर शुरू हआ जो करीब 1 घंटे तक चला। सुबह से ही मौसम में नरमी दिखी और दोपहर होते होते बारिश ने लोगों का मूड बदल लिया। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है और इसके साथ मौसम भी सुहाना हो गया है।

शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। दुपहिया वाहन चालक बचने के लिए जगह तलाशते रहे। बारिश से शहर के तापमान में भी गिरावट आई है। गांवों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गौरतलब है कि जिले में पिछले करीब एक महीने से बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों पर संकट आ गया था। बुधवार को हुई बारिश के बाद किसानों को एक बार फिर उम्मीद बंधी है।

नागौर मे बारिश से बदला मौसम
जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में बुधवार दोपहर में बारिश हुई। हालांकि नागौर शहर में भी आधे क्षेत्र में करीब एक घंटे तक अच्छी बरसात हुई, आधे शहर में बूंदाबांदी हुई। गांवों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

READ: राजस्थान में अगले 48 घंटे में कई इलाकों में हो सकती है झमाझम बारिश

सीकर में बारिश
लम्बे इंतजार के बाद आखिर बुधवार दोपहर को बदरा सीकर पर मेहरबान हो ही गए। सीकर जिला मुख्यालय पर दोपहर सवा 12 बजे जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ है। इससे खरीफ की फसलों में नई जान आ गई है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में जयपुर जिले के बस्सी में 35, पावटा 24, फुलेरा 10, चौमूं 05, सांभर 03 और दूदू कस्बे में दो मिलीमीटर बारिश मापी गई। वहीं दूसरी तरफ बांसवाड़ा, बूंदी, उदयपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी बुधवार को भी बांध का जलस्तर 313.61 आरएल मीटर पर ठहरा रहा है।