
जयपुर।
राजस्थान ( rain in rajasthan ) में पूर्वोत्तर इलाकों को मानसून पूर्व ( Pre monsoon 2019 ) की बारिश ने जमकर भिगोया। जोधपुर जिले में शाम होते ही तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश से मौसम ठंडा हो गया। जिले के मंडोर में करीब आधा घंटे तक मूसलाधार ( Heavy Rain ) बारिश हुई। जिससे सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं बीकानेर में देर शाम आयी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, सूडसर सहित आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी आंधी से परेशान नजर आए। लूणकरणसर तहसील क्षेत्र में आए धूल भरी आंधी ( dust storm ) के बवंडर से पूरे इलाके के जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मानसून पूर्व हुई बरसात के बाद गुरुवार को भी भीलवाड़ा, जोधपुर और अजमेर में हुई Rain ने कई इलाकों को तर कर दिया। भीलवाड़ा शहर में करीब सवा इंच बरसात हुई। अजमेर चौराहे पर जल संसाधन विभाग कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष ही पानी में घिर गया।
बीसलपुर बांध में आया 3 सेमी. पानी, जयपुर की उम्मीदें बढ़ीं ( Bisalpur dam )
बीसलपुर बांध के जलभराव ( bisalpur dam water level ) व करीबी क्षेत्र में बारिश के चलते बांध के गेज में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। बांध में 24 घंटों के दौरान तीन मिमी पानी की आवक दर्ज की गई है। यानी जयपुर को एक दिन का पानी अतिरिक्त मिल गया है। जयपुर को रोज तीन एमएम पाानी की सप्लाई की जाती है। बांध के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध का गेज बुधवार सुबह 6 बजे 305.82 आर एल मीटर दर्ज किया गया था, जो तीन मिमी बढकऱ गुरुवार सुबह 6 बजे तक 305.85 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। बंसल ने बताया कि बांध क्षेत्र में एक जून से अब तक कुल 37 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, वहीं बीते 24 घंटों के दौरान कुल 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
अगले 48 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ( rajasthan weather forecast )
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर से प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने के संकेत दिए हैं। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चलने पर प्रदेश के कई इलाकों बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है लेकिन दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रेकॉर्ड हुआ। अजमेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही रही लेकिन बारिश का दौर थमा रहा। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और दिन में धूप की तपिश भी तेज रही। आज सुबह थोड़ी देर शहर में धूप खिली लेकिन कुछ देर बाद बादलों की आवाजाही बढऩे पर बारिश होने की उम्मीद बंधी। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने और दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव होने पर शहर में आज छिटपुट बौछारें भी गिर सकती हैं।
मौसम में दिखे कई बदलाव
राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया। कई जिलों में अंधड़ तो कहीं बारिश का दौर चला। प्रदेश में जोधपुर और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, शेखावाटी के चूरू जिले में अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोटा में लम्बे समय से गर्मी से आहत शहरवासियों ने बुधवार अलसुबह से हुई रिमझिम बारिश के बाद राहत की सांस ली। दोपहर एक बजे तक लगातार हुई रिमझिम बारिश से गर्मी का तापमान गिर गया।
Updated on:
21 Jun 2019 10:24 am
Published on:
21 Jun 2019 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
