6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खन्ना ने चाकसू विधायक से कहा, चले जाओ वरना सस्पेंड कर दूंगा, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में सामने आई फूट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 10, 2018

Avinash Rai Khanna

जयपुर। भाजपा जयपुर देहात विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की मंगलवार को हुई बैठक में फूट सामने आ गई। बैठक में प्रार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा को पार्टी से सस्पेंड करने तक कि चेतावनी दे डाली। दोनों के बीच बहस भी हुई। हालांकि बैरवा वहां से चले गए और इसके बाद बैठक भी खत्म करनी पड़ी। गोपालपुरा बायपास स्थित स्थल पर बैठक शुरू होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूत्रों के मुताबिक बैरवा ने खन्ना और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को कहा कि मेरे खिलाफ बड़ी साजिश हो रही है। इसके पीछे पार्टी के ही कार्यकत्र्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। इसमें जिला देहात महामंत्री मनोज पंचोली की भूमिका पर भी सवाल उठाए। मंचासीन पदाधिकारियों ने इस बैठक में चुप कराने की कोशिश की तो बैरवा भडक़ गए। वे मंच की तरफ बढ़े तो खन्ना व अन्य कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की लेकिन वे आगे बढ़ते गए। बैरवा ने खुद की बात सुनने के लिए कहा, लेकिन खन्ना ने फिर दो टूक कहा प्लीज...आप तुरंत यहां से चले जाइए, नहीं तो आपको यहीं सस्पेंड कर दूंगा।

फुलेरा विधायक ने भी उठाया सवाल
बैठक में दावेदारों पर राय-शुमारी शुरू हुई तो संगठन पदाधिकारियों ने टोका और केवल एजेंडे के आधार पर बात कहने के लिए कहा। इस पर फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने इस तरह की रायशुमारी पर सवाल उठाया। बताया जा रहा है कि फुलेरा से जिला देहात अध्यक्ष भी दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा जयपुर शहर की बैठक का आयोजन बुधवार को होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं को बुलाया गया है।

लिया जा रहा फीडबैक
विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही भाजपा अब पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में पार्टी जयपुर देहात की सभी विधानसभा सीटों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक प्रत्याशी और पूर्व विधायकों, विस्तारक से फीडबैक ले रही है।