26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : थप्पड़ कांड में बवाल जारी, नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की सूचना, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात

देवली उनियारा में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में बवाल जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
naresh meena

जयपुर। देवली उनियारा में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में बवाल जारी है। सूचना मिल रही है कि नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले मतदान समाप्ति के बाद देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में नरेश मीणा ने समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया। नरेश मीणा की अपील पर यहां आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। दूसरी ओर आरएएस एसोसिएशन और जाट समाज के लोगों से नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग उठाई जा रही है।

देर शाम से नरेश मीणा के धरनास्थल पर भारी बवाल मचा और यहां आगजनी की गई। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किए जाने की सूचना भी सामने आई है। इस बीच पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। फिलहाल समरावता गांव में भारी तनाव का माहौल है।