
शास्त्री नगर दुष्कर्म पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा समुदाय विशेष के चलते पुलिस को कराया चुप, इसलिए हुआ उत्पात
सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर।Rajasthan Assembly में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म ( Shastri Nagar Minor Girl Rape Case Jaipur ) और बाद में हुई तोडफ़ोड़ की घटना में पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष आमने-सामने हो गए। भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
rajasthan vidhansabha के शून्यकाल में भाजपा के अशोक लाहोटी ( Ashok Lahoti ) ने दुष्कर्म मामले को उठाते हुए कहा कि जयपुर ही नहीं राजस्थान ( Rajasthan ) में महिला और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। जयपुर में चार वर्षीय बालिका को शिकार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में ही पुलिस को 7 दिन लग गए। इस पर इस तरह के 65 मामले दर्ज हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) को कार्रवाई कराने को लेकर फुर्सत ही नहीं है। वे अपने पार्टी मुखिया को मनाने को लेकर लगातार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक वे 65 बार दिल्ली जा चुके हैं। यह कहते ही सत्तापक्ष ने विरोध किया। लाहोटी ने कहा कि घटना के दूसरे दिन जब शहर में भीड़ जमा होकर उत्पात मचा रही थी, तो पुलिस को दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में पुलिस को समुदाय विशेष के चलते चुप करा दिया गया, तो प्रदेश में क्या हालत होंगे?
इसी बीच लाहोटी के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ) ने घटना के बाद सड़क पर 5 से 7 हजार लोगों के आकर तोडफ़ोड़ करने के बावजूद पुलिस को मूक दर्शक बनाए रखने के सरकार पर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में हुड़दंगियों पर जिस प्रकार की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वैसी नहीं हुई। उल्टा नेट व अन्य सुविधाओं को बंद करा दिया गया, जिससे जयपुर की जनता को भारी परेशानी हुई। कटारिया के इस आरोप के बाद हंगामा और तेज हो गया। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।
सरकार की ओर से नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ( Shanti Dhariwal ) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कहीं भी मूकदर्शक नहीं रही। जिस तरह की ऐसी मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए। वो सरकार ने कराई है। 500 से 600 लोग सड़कों पर आए और वाहनों में तोडफ़ोड़ के साथ पत्थर फैंकने वालों के खिलाफ 9 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। धारीवाल ने नेट बंद करने को लेकर कटारिया को कहा कि आप भी गृहमंत्री रहे हैं। जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो नेट बंद इसलिए कराया जाता है कि प्रदेश में यह आग नहीं फैले। उन्होंने कहा कि इतने हार्डकोर अपराधी को पकडऩा आसान नहीं था, लेकिन पुलिस ने दिन-रात एक कर गिरफ्तार किया।
Published on:
08 Jul 2019 06:56 pm
