
congress
जयपुर। Rajasthan Assembly By-Election: वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा आज कर दी जाएगी। माना जा रहा हैं कि वल्लभगनगर से प्रीति शक्तावत का नाम लगभग तय है। शक्तावत यहां से विधायक रहे गजेन्द्र शक्तावत की पत्नी है। इन दोनों सीटों पर नामों की घोषणा एआईसीसी की ओर से की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है और अभी तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है।
गहलोत-डोटासरा कल जाएंगे दौरे पर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दोनों सीटों पर नामांकन भराने के लिए 8 अक्टूबर को सवेरे 9:15 बजे हेलिकॉप्टर से वल्लभ नगर के लिए रवाना होंगे। वे प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद दोपहर 1 बजे धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेता शाम 4:30 बजे हेलिकॉप्टर से वापस जयपुर आ जाएंगे तो वहीं प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
दिल्ली से पहुंचेंगे माकन—
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन आज शाम को 6 बजे फ्लाइट के जरिए दिल्ली से उदयपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी उदयपुर दौरे पर है और वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर चुके है। इसके बाद गहलोत, डोटासरा और 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वल्लभनगर और 1 बजे धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उदयपुर से पूर्व सांसद रघुवीर मीणा सहित कई नेता वहां पहुंच रहे है।
राम के नाम पर सिर्फ वोट लेती हैं भाजपा—
प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने वल्लभनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उसमें भाजपा नेताओं को जमकर कोसा और कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर सिर्फ वोट लेने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार के काम और उनकी योजनाओं को बताएं ताकि जनता कांग्रेस को वोट दे सके। जब तक इनका जोरदार प्रचार नहीं होगा तब तक पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा।
Updated on:
07 Oct 2021 10:26 am
Published on:
07 Oct 2021 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
