5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amit Shah की अध्यक्षता में बड़ा फैसला, जिलाध्यक्षों को चुनाव नहीं लड़वाएगी BJP

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Sep 27, 2018

Amit shah

जयपुर। भाजपा में किसी भी जिलाध्यक्ष को चुनाव नहीं लड़वाया जाएगा। लडऩा ही है तो पद छोडकऱ इस्तीफा देना होगा। इसके बाद भी गारंटी नहीं कि टिकट मिल ही जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। चुनाव के मद्देनजर 3 कमेटियों की घोषणा भी की गई।

बैठक के बाद गृहमंत्री Gulab Chand Kataria ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने प्रवास, अर्थ और घोषणा पत्र समिति गठित की है। प्रवास समिति में ओंकार सिंह लखावत और घोषणा पत्र समिति में ग्रामीण विकास-पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ संयोजक होंगे।

अर्थ समिति में खुद गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी, रामकुमार भूतड़ा और सांसद ओम बिड़ला होंगे। प्रबंधन समिति की हर 15 दिन में बैठक होगी। कटारिया ने दावा किया कि पार्टी ने सुराज संकल्प पत्र में किए गए 90 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं।

आधे घंटे मंत्रणा
उधर, सर्किट हाउस में शाह की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करीब आधा घंटे तक अलग से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य के सियासी हालात, चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। शाह 4 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे।

शेखावत, मेघवाल, पूनिया समेत 5 नेता करेंगे दौरे
पार्टी ने तय किया है कि जातिगत समीकरण साधने के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत, सह संयोजक अर्जुनराम मेघवाल और सतीश पूनिया प्रदेशभर का दौरा करेंगे। संगठन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर दौरा करेंगे। जिलेवार 2-2 के समूह बनाकर ये दौरे किए जाएंगे।

जीत का आधार बूथ : Vasundhara Raje
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी जीत का आधार बूथ है। कांग्रेसी भी इसी नक्शेकदम पर चल रहे हैं लेकिन उनके कार्यक्रमों की हालत सब देख रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीब-किसान के बारे में नहीं सोचा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजपाल सिंह शेखावत मौजूद थे। अरुण चतुर्वेदी, जसवंत यादव, कृष्णेन्द्र कौर दीपा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, औंकार सिंह लखावत, सांसद रामचरण बोहरा भी उपस्थित थे।