10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amit Shah की दो टूक- आपकी मदनलाल सैनी, अमित शाह से नाराजगी हो तो लोकसभा चुनाव तक उसे बक्से में बंद कर दें

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Sep 27, 2018

amit shah

amit shah

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने कांग्रेस और Rahul Gandhi पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी एंड कंपनी मुद्दे पर ऐसे हाय-तौबा मचा रही है जैसे पता नहीं क्या हो गया है। उन्हें वोटों की चिंता है, हमें देश की सुरक्षा की। हम देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। घुसपैठियों के कारण बेरोजगारी बढ़ गई है, गरीब को खाना नहीं मिल रहा। तीन-चार करोड़ घुसपैठियों को यहां खिलाना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं को यह दिया मंत्र
शाह ने शक्ति केन्द्र अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से कहा, 10 दिन का दौरा करें, अपने बूथों पर रहें। आपकी मदनलाल सैनी, अमित शाह से नाराजगी हो सकती है लेकिन लोकसभा चुनाव तक उसे बक्से में बंद कर दें।

जयपुर के धानक्या में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण करने के बाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा, कांग्रेस के राज में देश और राजस्थान सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस की हालत ऐसी हो जाएगी कि उसे दूरबीन से ढूंढना पड़ेगा। कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का सपना देख रही है।

राहुल को दिन में सपने देखना छोडकऱ अपना फ्लेशबैक देखना चाहिए। भाजपा को फिर ‘अंगद का पांव’ बताते हुए शाह ने कहा कि भाजपा को 50 साल तक कोई नहीं हरा सकेगा। मोदी, वसुंधरा ने इतने काम किए हैं कि गिनाने बैठूं तो 7 दिन भी कम पड़ जाएं। हमें एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा की परिपाटी तोडकऱ वापस भाजपा की सरकार बनानी है।

आधे घंटे मंत्रणा
उधर, सर्किट हाउस में शाह की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करीब आधा घंटे तक अलग से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य के सियासी हालात, चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। शाह 4 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे।

शेखावत, मेघवाल, पूनिया समेत 5 नेता करेंगे दौरे
पार्टी ने तय किया है कि जातिगत समीकरण साधने के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत, सह संयोजक अर्जुनराम मेघवाल और सतीश पूनिया प्रदेशभर का दौरा करेंगे। संगठन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर दौरा करेंगे। जिलेवार 2-2 के समूह बनाकर ये दौरे किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग