5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: 80 राजनीतिक दलों ने उतारे उम्मीदवार, 737 निर्दलीय

Rajasthan Election : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब 80 राजनीतिक दलों के 1138 व 737 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Nov 11, 2023

election__1.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब 80 राजनीतिक दलों के 1138 व 737 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को भी उनकी पसंद के चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : सवाईमाधोपुर जिले की तस्वीर साफ, 2 विधानसभाओं में त्रिकोणीय तो 2 में होगा सीधा मुकाबला

चुनाव चिन्ह आवंटन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही मतपत्रों की छपाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से प्रचार के दौरान आचार संहिता की सख्ती से पालना करने की अपील की है। गुप्ता ने बताया कि चुनाव चिह्न लगाकर ईवीएम सीलिंग का कार्य 14 नवम्बर से शुरू होगा। मतदाताओं को घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने का कार्य भी 14 नवम्बर से शुरू हो जाएगा।

नफरती प्रचार न करें
गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार व्यक्तिगत आरोपं या झूठ के आधार पर दूसरे दलों के व्यक्तियों की आलोचना करने के बजाय प्रचार को नीतियों, कार्यक्रमों, गत रिकार्ड और कार्य तक ही सीमित रखा जाए।

यह भी पढ़ें : गौरव गोगोई बोले- कांग्रेस ने हर हाल में सबसे अच्छे उम्मीदवार देने की कोशिश की

प्रमुख दलों के उम्मीदवार
भाजपा-200
कांग्रेस-199
बसपा-़185
आप-86
रालोपा-78