19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, इस तरह उम्मीदवारों का हुआ चयन

आम आदमी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी करने की तैयारी की जा रहीं है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, प्रभारी विनय मिश्रा ने कही ये बात..

Rajasthan Assembly Election 2023 : आप पार्टी की पहली सूची नवरात्रि के पहले सप्ताह में, प्रभारी विनय मिश्रा ने कही ये बात..

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले महीने होंगे। इसे लेकर कांग्रेस, भाजपा, आप और अन्य दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी करने की तैयारी की जा रहीं है। पहली सूची नवरात्रा के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार है। आलाकमान जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी करने वाला है। पार्टी के कार्यकर्ता निश्चिंत होकर चुनाव लडने के लिए तैयार रहें। आम आदमी पार्टी राजस्थान में पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी।

मिश्रा ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर काफी विचार-विमर्श करने के बाद प्रत्याशियों की सूची पीएसी को भेज दी गई है। उम्मीद है कि नवरात्रि के पहले या दूसरे दिन हाईकमान द्वारा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।प्रत्याशियों का चयन पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है, फिर चाहें वो ग्राम स्तर, जिला स्तर के कार्यक्रम हो। पार्टी पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। प्रदेश के कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में डटे रहें। प्रदेश में आने वाला वक्त आम आदमी का है, और आम आदमी पार्टी का है। आप की सरकार आने पर राजस्थान वासियों को एक सक्षम और सशक्त सरकार मिलेगी जो सिर्फ और सिर्फ जनहित के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता से घबराई हुई है, प्रधानमंत्री मोदी को ये एहसास हो गया है कि आम आदमी पार्टी को अगर कमजोर करना है तो पहले उन नेताओं की आवाज को बंद करो जो जनता की आवाज बने हुए हैं। केंद्र की तानाशाह सरकार कितने संजय सिंह को झूठे मामलों में फंसा कर गिरफ्तार करेगी। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह है। संजय सिंह वो शेर है जिसकी दहाड़ भर से बीजेपी और केंद्र सरकार की बोलती बंद हो जाती है। देश की जनता केंद्र की तानाशाही को देख रही है और इसका परिणाम केंद्र की मोदी सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।