8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज आ सकती है राजस्थान के लिए भाजपा और कांग्रेस की सूची, मगर पहले ही मिली सूचना

विधानसभा चुनाव के नामांकन में अब केवल दो दिन का समय बचा है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के शेष प्रत्याशियों की सूची आज आ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 4 Nov 2023, 11:05 AM IST

आज आ सकती है भाजपा और कांग्रेस की सूची, मगर पहले ही मिली सूचना

आज आ सकती है भाजपा और कांग्रेस की सूची, मगर पहले ही मिली सूचना

जयपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन में अब केवल दो दिन का समय बचा है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के शेष प्रत्याशियों की सूची आज आ सकती है। हालांकि अब भी दोनों ही पार्टियों में कुछ सीटों पर नाम तय नहीं हो पाए हैं। ऐसे कुछ नामों की घोषणा रविवार या सोमवार को ऐनवक्त पर की जा सकती है। उधर कई प्रत्याशियों को पार्टी स्तर पर पहले ही सूचना दे दी गई है।

भाजपा ने अब तक 184 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। अब भी 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी है। जयपुर की आदर्श नगर, किशनपोल और सिविल लाइंस सीट पर अब भी पार्टी किसी नाम पर एकमत नहीं हो पाई है। ऐसे में इन सीटों पर प्रत्याशी चयन में पार्टी को पसीना आ रहा है। कांग्रेस की बात की जाए तो अब भी 44 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

यहां भी हवामहल, विद्याधर नगर, चित्तौड़गढ़, सूरसागर सहित कई सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची जारी है। हवामहल से आर.आर. तिवाड़ी को टिकट देने की सूचना थी, लेकिन नाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। उधर, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट कटने से पहले ही उनके समर्थकों ने पीसीसी पर हंगामा भी किया था।

कई प्रत्याशियों की नामांकन करने की तैयारी

दोनों पार्टियों ने कई नाम तय कर लिए हैं। इन सभी लोगों के फोन से सूचना दी जा रही है कि वे नामांकन से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार करें। कई नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan BJP Candidate List: भाजपा की चौथी सूची जारी, पानी वाले बाबा को मैदान में उतारा

बागियों को मनाने का सिलसिला जारी

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बागियों को मनाने का सिलसिला जारी है। दोनों पार्टियों की डैमेज कंट्रोल कमेटियां टिकट कटन और टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं को मनाने का काम कर रही है। जो नेता नहीं मानेंगे, उन्हें नामांकन वापसी के बाद बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।