8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan BJP Candidate List: भाजपा की चौथी सूची जारी, पानी वाले बाबा को मैदान में उतारा

Rajasthan BJP Candidate List: भाजपा ने शुक्रवार सुबह प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। हालांकि इस सूची में महज दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस तरह अब तक 184 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है और 16 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 3 Nov 2023, 10:38 AM IST

guna_bjp_1.png

कार्यालय के उद्घाटन के लिए सांसद डा. केपी यादव को बुलाया गया

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने शुक्रवार सुबह प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। हालांकि इस सूची में महज दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस तरह अब तक 184 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है और 16 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों का इंतजार है। बाड़मेर की शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को मैदान में उतारा गया है। चर्चा थी कि पिछले दिनों भाजपा शामिल हुए रविंद्र सिंह भाटी को टिकट देने की सूचना थी, लेकिन पार्टी ने खारा को यहां से प्रत्याशी बनाया है। खारा भी बाड़मेर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने खुमान सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस बार पार्टी ने यहां चेहरा बदला है।

पानी वाले बाबा को मिला टोडाभीम से टिकट

पार्टी ने टोडाभीम से रामनिवास मीणा को टिकट दिया है। मीणा ने 2 नवंबर को ही भाजपा जॉइन की थी। उन्हें पानी वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। पिछले बार यहां भाजपा को 71 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त मिली थी। अभी इस सीट पर कांग्रेस के पीआर मीणा विधायक हैं।

2 नवंबर को ही जारी हुई थी 58 प्रत्याशियों की सूची

भाजपा ने गुरुवार को 58 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ और सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट दिया गया है। वहीं शाहपुरा से कैलाश मेघवाल का टिकट काटकर लालराम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया है। जयपुर की हॉट सीट हवामहल से हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, शाह, योगी सहित 40 नाम