11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, शाह, योगी सहित 40 नाम

भाजपा के 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इन प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित 40 नेताओं को शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 02, 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, शाह, योगी सहित 40 नाम

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, शाह, योगी सहित 40 नाम

जयपुर। भाजपा के 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इन प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित 40 नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। पार्टी ने इन दोनों नेताओं को इस बार मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर प्रचार मैदान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी की सोच है कि इन मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर हिन्दु वोटबैंक ना खिसके। इसे लेकर यह नेता कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को हवा देंगे। इस सूची में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी जगह दी गई है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सह प्रभारी नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को भी प्रचार मैदान में उतारा गया है।

राजे, राठौड़, पूनिया और तिवाड़ी भी करेंगे प्रचार

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और सतीश पूनियां को प्रत्याशी बनाया है। इसके बावजूद इन नेताओं पर अन्य विधानसभा सीटों पर जाकर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने का भी जिम्मा दिया गया है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत भी पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इनके अलावा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर और अरुण चतुर्वेदी को भी पार्टी प्रचार का काम सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा की तीसरी सूची जारी, अशोक गहलोत के सामने राठौड़ को मैदान में उतारा

राजस्थान से केंद्र में बने मंत्री भी शामिल

इस सूची में राजस्थान से केंद्र की मोदी सरकार में बने मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

ये केंद्रीय नेता भी शामिल

नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, कृष्ण पाल गुर्जर, परषोत्तम रूपाला, संजीव कुमार बाल्यान, अर्जुन मुंडा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केश प्रसाद मौर्य, सांसद मनोज तिवारी, रंजीता कोली, पीपी चौधरी और कनकमल कटारा भी पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे।