जयपुर की हॉट सीट हवामहल से हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह बहरोड़ से मोहित यादव की जगह उनके पिता जसवंत यादव को मैदान में उतारा गया है। मील ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर खण्डेला से चुनाव लड़ा था। पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी को हिंडौली, अजय सिंह किलक को डेगाना और गजेंद्र सिंह खींवसर को लाहोवट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को नदबई से भाजपा ने मैदान में उतारा है।