Rajasthan BJP List 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 58 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की इस सूची में तीन ऐसे नाम हैं, जिन्होंने बुधवार को ही भाजपा जॉइन की और गुरुवार को टिकट मिल गया। सीकर के खंडेला से सुभाष मील, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर और वल्लभनगर से उदयलाल डांगी का नाम इनमें शामिल है। बता दें कि तीनों ही नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा जॉइन की थी।