
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई 8 कमेटियां, जानिए पायलट को कितनी मिली तरजीह
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड पर आ गई है। पार्टी ने चुनाव के हिसाब से 8 कमेटियों का गठन किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को कोर कमेटी और कोऑर्डिनेशन कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। बाकी कमेटी में पायलट कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
पार्टी ने कोर कमेटी का कन्वीनर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है। कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष गोविंद मेघवाल और मेनिफेस्टो कमेटी की कमान डॉ. सी.पी. जोशी को दी गई है। रणनीति समिति का अध्यक्ष हरीश चौधरी, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन कमेटी की कमान ममता भूपेश, पब्लिसिटी और पब्लिकेशन कमेटी का अध्यक्ष मुरारी लाल मीणा और प्रोटोकॉल कमेटी का अध्यक्ष प्रमोद जैन भैया को बनाया गया है। एक कमेटी में मंत्री शांति धारीवाल को तो शामिल किया गया है, लेकिन इन कमेटी में महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को जगह शामिल नहीं किया गया है।
कोर कमेटी : सुखजिंदर सिंह रंधावा कन्वीनर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य सचिन पायलट, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य हरीश चौधरी, महेंद्र जीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और गोविंद राम मेघवाल।
को-ऑर्डिनेशन कमेटी : को-ऑर्डिनेशन कमेटी में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, गिरिजा व्यास, नारायण सिंह, बीडी कल्ला, डॉक्टर चंद्रभान, रघुवीर सिंह मीणा, नमो नारायण मीणा, रघु शर्मा, हेमाराम चौधरी, परसादी लाल मीणा, उदयलाल आंजना, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, भंवर सिंह भाटी, ताराचंद भगोरा, शांति धारीवाल, गुरमीत सिंह कुन्नर, मंजू मेघवाल, महेंद्र चौधरी और दिनेश खोडनिया समेत 26 सदस्य बनाए हैं।
कैंपेन कमेटी : गोविंद राम मेघवाल अध्यक्ष, अशोक चांदना समन्वयक, राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार, चेतन डूडी, प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, कृष्णा पूनिया, गणेश घोघरा, रामलाल मीणा, वैभव गहलोत, महेंद्र गहलोत, घनश्याम मेहर, गजेंद्र सिंह सांखला, किशनलाल, जगदीश श्रीमाली, राखी गौतम, हेमसिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, यशवीर शूरा, नीतू कुमारी भाटी को शामिल किया गया है। कमेटी में मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और इलेक्शन से जुड़ी सभी कमेटियों के सदस्यों को जगह दी गई है।
मेनिफेस्टो समिति : सीपी जोशी अध्यक्ष, नीरज डांगी, गौरव वल्लभ, टीकाराम मीना, पुखराज पाराशर, निरंजन आर्य, विजेंद्र सिंह सूपा, परेश व्यास, जाकिर हुसैन, कुलदीप सिंह पूनिया, शेर सिंह सूपा, गिरिराज गर्ग, जीएस बाफना, रूप सिंह बारहठ, पीएस वर्मा, जगदीश चंद्र जांगिड़, सीताराम लाम्बा, डॉ. पीएस त्रिवेदी, हिम्मत सिंह गुर्जर, सुनील परिहार और वंदना मीणा को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें:-गजेंद्र शेखावत का बयान....मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं
स्ट्रैटेजिक कमेटी : हरीश चौधरी, धीरज गुर्जर, रोहित बोहरा, राम सिंह कस्वा, अमित चाचान, रामेश्वर डूडी, शकुंतला रावत, वाजिब अली, मदन प्रजापत, मानवेंद्र सिंह, रतन देवासी, मांगीलाल गरासिया, रूपा राम मेघवाल, कैलाश मीणा, मदन गोपाल मेघवाल, डूंगर राम, खानु खान बुधवाली, पवन गोदारा, विशाल जांगिड़, संगीता बेनीवाल, उर्मिला योगी, ललित यादव, अजीत यादव, अमित मुद्गल, शमा बानो और जयंती विश्नोई।
मीडिया एंड कम्युनिकेशन समिति : ममता भूपेश को अध्यक्ष, स्वर्णिम चतुर्वेदी को सह अध्यक्ष के साथ ही मुकेश भाकर, जसवंत गुर्जर, प्रशांत बैरवा, राजकुमार जयपाल, सुरेश चौधरी, प्रतिष्ठा यादव, हरीश चौधरी, राजेंद्र यादव, विक्रम स्वामी, पंकज मेहता, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रतीक सिंह, पंकज शर्मा, नितिन सारस्वत, इदान राम भाटी, दीनबंधु शर्मा, डिंपल राठौड़, प्रियदर्शी भटनागर, मोहम्मद इदरीश गौरी, संग्राम सिंह को शामिल किया गया है।
पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन समिति : मुरारी लाल मीणा अध्यक्ष, अर्जुन बामनिया, सुदर्शन सिंह रावत, आरसी चौधरी, राजीव अरोड़ा, परसराम मोरडिया, दयाराम परमार, अशोक बैरवा, राजेंद्र चौधरी, सीताराम अग्रवाल, रामगोपाल बैरवा, महेंद्र सिंह खेड़ी, देशराज मीणा, नरेश चौधरी, राहुल भाकर, अभिमन्यु पूनिया, सुधींद्र मुंड, युरेन्द्र सिंह यूरी, क्रांति तिवारी, दीपांश हेमनानी, विजय जैन शामिल किए गए हैं।
प्रोटोकॉल कमेटी : प्रमोद जैन भैया अध्यक्ष, टीकाराम जूली, मुमताज मसीह, रफीक खान, पुष्पेंद्र भारद्वाज, प्रहलाद, नसीम अख्तर इंसाफ, जियाउर रहमान, कृष्णा राम बिश्नोई, विद्याधर चौधरी, संदीप चौधरी, वीरेंद्र झाला, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर सिंह राठौड़, छोटू राम मीणा, भीम सिंह चुंडावत, राजीव त्रेहान, प्रमोद सिसोदिया, महीन खान, ललित बोरीवाल और बाबूलाल जैन को सदस्य बनाया गया है।
Published on:
06 Sept 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
