
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच की दीपावली पर्व के दूसरे दिन सोमवार को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच रामा-श्यामा का दौर भी चल रहा है। प्रत्याशी भी इसमें पीछे नहीं है। जयपुर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी-कांग्रेस, अन्य दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच दीपावली पर्व की एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह के आवास पर भी समर्थक और कार्यकर्ता दीपावली की बधाई देने पहुंचे। प्रताप सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा के आवास और कार्यालय पर भी समर्थक और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा और भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ भी कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार कर रहे हैं और एक-दूसरे को दीपावली की मुबारकबाद दे रहे हैं। किशनपोल से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी और भाजपा प्रत्याशी चंद्र मनोहर भी अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से आगे की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी सुबह अपने प्रधान कार्यालय पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल के मुरलीपुरा स्थित प्रधान कार्यालय पर भी कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सीताराम ने भी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह भी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहकर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी भी अपने प्रधान कार्यालय में एनएसयूआई और अन्य कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और में शुभकामनाएं दी। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मेल मुलाकातों का दौरा आज रात तक जारी रहेगा।
Published on:
14 Nov 2023 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
