140 विस क्षेत्र से चुने गए 160 विधायक : राजस्थान में 140 सीटों से 160 विधायक चुने गए थे। एससी व एसटी को प्रतिनिधित्व देने के लिए 20 सीटों पर दो- दो प्रत्याशी चुने गए थे। लक्ष्मणगढ़, खेतड़ी व चूरू के अलावा हिंडौन, लक्ष्मणगढ़-राजगढ़, बैर, बाड़ी,टोंक, जयपुर-चाकसू, लालसोट-दौसा, बड़ी सादड़ी-कपासन,शाहपुरा-घनेड़ा, रेलमगरा, लाड़पुरा, झालरापाटन व रायसिंहनगर- करणपुर से सामान्य के साथ एक-एक एससी उम्मीदवार का चुनाव हुआ। डूंगरपुर, प्रतापगढ़- निंबाहेड़ा, सायरा तथा सराड़ा-सलूम्बर से सामान्य के साथ एक-एक एसटी का विधायक चुना गया था।