संकल्प पत्र के लिए बनी समिति ने पूरा काम कर लिया है। पत्र में कांग्रेस की सात गारंटियों का भी जवाब होगा। गौरतलब है कि पार्टी ने संकल्प पत्र निर्माण के लिए समिति का गठन किया है। इसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल हैं।