8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस योजनाओं के भरोसे, भाजपा के लिए पेपरलीक- कानून व्यवस्था मुद्दे..

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद अब चुनाव प्रचार परवान चढ़ने लगा है। जयपुर जिले की 19 सीटों पर भी भाजपा-कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 13 Nov 2023, 11:12 AM IST

jaipur_election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद अब चुनाव प्रचार परवान चढ़ने लगा है। जयपुर जिले की 19 सीटों पर भी भाजपा-कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दोनों ही दल विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा गहलोत सरकार को विफल बताते हुए भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रही है वहीं कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: सियासत में दबदबा, 2 परिवारों के इर्द- गिर्द घूमती रही कई सीटों की राजनीति

भाजपा इन मुद्दों के भरोसे
वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए तुष्टीकरण, पेपर लीक मामला, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था बड़े चुनावी मुद्दे हैं। कांग्रेस सरकार को विफल बताते हुए भाजपा प्रत्याशी जनता के बीच इन मुद्दों को लेकर जा रहे हैं। साथ ही पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने की बात भी जनता को बता रहे हैं।

होंगे स्टार प्रचारकों के दौरे
अब आने वाले दिनों में दोनों ही दल अपने स्टार प्रचारकों को भी चुनाव मैदान में उतारने वाले हैं। दोनों ही दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जयपुर जिले की अधिकांश सीटों पर स्टार प्रचारकों के दौरे कराए जाने की डिमांड दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की ओर से भी की गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: सिद्धि कुमारी की सम्पत्ति पर बुआ राज्यश्री की आपत्ति, आरओ को भेजी शिकायत

कांग्रेस को अपनी योजनाओं पर भरोसा
दरअसल, इस बार सरकार रिपीट होने का दावा कर रही कांग्रेस को अपनी सरकार की योजनाओं और पांच साल की उपलब्धियों का भरोसा है। कांग्रेस प्रत्याशी भी जनता के बीच इन्हीं योजनाओं को गिनाकर वोट मांग रहे हैं। खासकर चिरंजीवी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, मुफ्त दवा और जांच योजना, शहरी रोजगार गारंटी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं को भुना रहे हैं। वहीं भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। युवाओं को साधने के लिए सरकार की ओर से किए गए कामकाज गिना रहे हैं। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सरकार की प्रमुख योजनाओं को लेकर तैयार की गई बुकलेट भी वितरित कर रहे हैं।