अगले दिन 17 नवंबर को प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर आएंगी। वे सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 को भरतपुर के वैर और अलवर जिले के तिजारा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन दौरों को पार्टी की ओर से अंतिम रूप दे दिया गया है। दौरे तय होने के बाद सोमवार को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कांग्रेस वॉर रूम में दौरों की तैयारियों को लेकर बैठक भी ली।