3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत परिवार के लिए एक और सीट तलाश रही कांग्रेस, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan Election 2023: प्रदेश कांग्रेस में कई दिग्गज नेताओं के अपनी सीट बदलने को लेकर सर्वे कराए जाने की चर्चा जोरों पर है। इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार भी बताया जा रहा है। गहलोत लगातार जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। लेकिन उनके परिवार के लिए एक और सीट तलाशी जा रही है।

2 min read
Google source verification
photo1697085564.jpeg

जयपुर। Rajasthan Election 2023: प्रदेश कांग्रेस में कई दिग्गज नेताओं के अपनी सीट बदलने को लेकर सर्वे कराए जाने की चर्चा जोरों पर है। इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार भी बताया जा रहा है। गहलोत लगातार जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। लेकिन उनके परिवार के लिए एक और सीट तलाशी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक गहलोत परिवार के लिए एक और सीट तलाशी की जिम्मेदारी राज्य के एक सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। यह सर्वे कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यह सीटें पाली और जोधपुर जिले में ही तलाशी जा रही हैं। लेकिन अभी खुलकर सर्वे की बात कोई नहीं कर रहा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के 47 नेता नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने किया अयोग्य घोषित, यहां देखें नाम


28 सीटों पर कांग्रेस ने बदली रणनीति
राज्य में कांग्रेस के लिए पिछले चुनाव तक अजेय रही 40 सीटों पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भी तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस 40 सीटों में से अब भी 12 सीटों को जीत के लिए सुरक्षित मान रही है, लेकिन 28 सीटों पर मुकाबला मानते हुए रणनीति बदली है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हुई बैठकों में भी इन सीटों को लेकर मंथन हुआ है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : टिकट कटा तो दिखाए बगावती तेवर,अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ये दावेदार

भाजपा ने पहली सूची में 41 उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन इनमें से 40 सीटों भाजपा की हारी हुई हैं। एक विद्याधर नगर सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा की ओर से सात सांसदों को चुनाव में मैदान में उतारने के साथ ही सोशल इंजीनियरिंग के तहत कई दिग्गज नेताओं को भी टिकट दिए हैं। इन हालात में कांग्रेस की ओर से इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के तैयार किए गए पैनलों में अब कांग्रेस पार्टी रणनीति बदलते हुए उलटफेर कर सकती है।

Story Loader