
जयपुर। Rajasthan Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में मुस्लिम प्रत्याशी के बिना चुनाव में उतर सकती है। प्रदेश भाजपा और आलाकमान के बीच इस मामले में मंथन चल रहा है, जिसमें अंतिम निर्णय होगा। हालांकि, इसमें कामां सीट को लेकर पार्टी असमंजस में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा मुस्लिम बाहुल्य की 8 से 10 सीटों पर तो ऐसा हिन्दू चेहरा उतारना चाह रही है, जो आक्रामक तो हो लेकिन कट्टर नहीं। ये वे सीट हैं, जहां पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर 5 हजार से ज्यादा नहीं है। दरअसल, भाजपा तुष्टीकरण काे मुद्दा बनाकर आगे बढ़ना चाह रही है। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा ने चार सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। जबकि, वर्ष 2018 में टोंक सीट पर अंतिम क्षण में अजीत मेहता का टिकट काटकर युनूस खान को उतारा था। इस सीट पर कांग्रेस से सचिन पायलट का टिकट घोषित होने के बाद भाजपा ने एक मात्र मुस्लिम चेहरा उतारा।
मुस्लिम बाहुल्य 13 सीटों पर पर फिर सर्वे...
भाजपा ने प्रदेश में 18 सीट ऐसी मानी है, जहां परिणाम में मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में रहता है। इसमें से पांच (झुंझुनूं, तिजारा, नगर, सवाईमाधोपुर, फतेहपुर) पर ताे टिकट घोषित कर दिए, लेकिन पार्टी बाकी 13 पर पार्टी अंतिम सर्वे करा रही है। दो दिन में यह सर्वे पूरा होगा, क्योंकि आगामी 4-5 दिन में दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इन सीट पर कौन अब भी मजबूत जीताऊ दावेदार होगा, इस पर मुहर लगेगी।
इन सीट पर नजर, पिछले चुनाव में स्थिति
सीट-----हार-जीत (मत अन्तर)
चूरू (जीते)- 1850
किशनपोल (हारे)- 8770
आदर्श नगर (हारे)- 12553
रामगढ़ (हारे)- 12228
कामां (हारे)- 39621
टोंक (हारे)- 54179
पुष्कर (जीते)- 9389
डीडवाना (हारे)- 40602
नागौर (जीते)- 13008
मकराना (जीते)- 1488
जोधपुर (हारे)- 5448
पोकरण (हारे)- 872
शिव (हारे)- 23554
इन पर टिकट घोषित कर चुके
झुंझुनूं (हारे)- 40565
फतेहपुर (हारे)- 860
नगर (हारे)- 25467
सवाईमाधोपुर (हारे)- 25199
तिजारा (हारे)- 18123
Published on:
12 Oct 2023 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
