8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023: राजनीति की कोई उम्र नहीं, बस उम्मीदवार जिताऊ होना चाहिए

कहते हैं राजनीति की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप जिताऊ हैं तो पार्टी आपको टिकट देने में गुरेज नहीं करेगी। समय—समय पर दोनों प्रमुख पार्टियों ने ऐसा किया भी है। यही वजह है कि वर्तमान विधानसभा में कई ऐसे विधायक हैं, जिनकी उम्र 80 या उसके पार है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 29, 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: राजनीति की कोई उम्र नहीं, बस उम्मीदवार जिताऊ होना चाहिए

Rajasthan Assembly Election 2023: राजनीति की कोई उम्र नहीं, बस उम्मीदवार जिताऊ होना चाहिए

जयपुर। कहते हैं राजनीति की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप जिताऊ हैं तो पार्टी आपको टिकट देने में गुरेज नहीं करेगी। समय—समय पर दोनों प्रमुख पार्टियों ने ऐसा किया भी है। यही वजह है कि वर्तमान विधानसभा में कई ऐसे विधायक हैं, जिनकी उम्र 80 या उसके पार है। जयपुर शहर की बात कर ली जाए तो 2018 के चुनाव पर नजर डाली जाए तो भारतीय जन हितकारी पार्टी के सांगानेर से चुनाव लड़े अमर सिंह चौधरी सर्वाधिक उम्र 73 वर्ष के थे। वहीं सबसे कम उम्र की बात की जाए तो विद्याधर नगर से जागो पार्टी उम्मीदवार गौरव शर्मा और किशनपोल से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अफरोज सबसे कम 25 वर्ष की उम्र थे।

भाजपा से राजवी और सराफ सबसे ज्यादा उम्र के विधायक

भाजपा और कांग्रेस की बात की जाए तो भाजपा के विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ 67 वर्ष की उम्र के थे। वहीं कांग्रेस से बगरू विधायक गंगादेवी की उम्र 60 वर्ष थी। हालांकि भाजपा ने इस बार राजवी का टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से उम्मीदवार बनाया है।

इन नेताओं की उम्र 50 से कम

भाजपा और कांग्रेस ने कई ऐसे नेता भी मैदान में उतारे जिनकी उम्र 50 से कम है। भाजपा की ओर से जयपुर में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी बगरू से कैलाश वर्मा रहे। इनकी उम्र उस समय महज 33 साल थी। वहीं कांग्रेस से सबसे छोटी उम्र के प्रत्याशी सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज रहे, उनकी उम्र 40 साल थी। इनके अलावा सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी की उम्र 42, अमीन कागजी की 48, अर्चना शर्मा की 46 थी।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Vidhansabha Chunav : नए और पुराने चेहरों के फेर में फंसी कांग्रेस, इस जिले में 7 सीटों के बीच घमासान

कैलाश मेघवाल सबसे उम्रदराज विधायक

वर्तमान विधानसभा की बात की जाए तो प्रदेश के सबसे उम्रदराज विधायक कैलाश मेघवाल है। उनकी उम्र 89 साल है। हालांकि इस बार पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी। इसी तरह भाजपा की सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास की उम्र भी 85 साल है। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है। व्यास ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जुबानी हमला भी बोला था।

झोटवाड़ा
राजपाल सिंह शेखावत—59—भाजपा
लालचंद कटारिया—50—कांग्रेस

आमेर
प्रशांत शर्मा—54—कांग्रेस
सतीश पूनियां—53—भाजपा

हवामहल
सुरेंद्र पारीक—65—भाजपा
महेश जोशी—64—कांग्रेस

विद्याधर नगर
नरपत सिंह राजवी—67—भाजपा
सीताराम अग्रवाल—59—कांग्रेस

सिविल लाइंस
अरुण चतुर्वेदी—57—भाजपा
प्रताप सिंह खाचरियावास—49—कांग्रेस

किशनपोल
मोहन लाल गुप्ता—63—भाजपा
अमीन कागजी—48—कांग्रेस

आदर्श नगर
अशोक परनामी—64
रफीक खान—52

मालवीय नगर
कालीचरण सराफ—67—भाजपा
अर्चना शर्मा—46—कांग्रेस

सांगानेर
अशोक लाहोटी—42—भाजपा
पुष्पेंद्र भारद्वाज—40—कांग्रेस

बगरू
गंगादेवी—60—कांग्रेस
कैलाश वर्मा—33—भाजपा