
राजस्थान समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम रविवार को सभी के सामने होगा। किस राज्य में किस राजनीतिक दल की पार्टी सरकार बनाएगी? किसे क्लीयर मेजोरिटी मिलेगी, तो कौन जोड़-तोड़ करने की मशक्कत के बाद सरकार बनाएगा? कइयों में से कौन सा चेहरा राज्य में मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे रहेगा? ऐसे तमाम अनसुलझे सवालों के जवाब काफी हद तक चुनावी नतीजों में सामने आ ही जाएंगे।
इधर ईवीएम में कैद जनमत के खुलने और परिणाम सामने आने के ऐन पहले सियासी दल के नेता भगवान् भरोसे हैं। अंतिम समय में लगभग हर नेता अपने-अपने ईश को याद कर रहा है, उसे रिझाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। चुनावी राज्यों से लेकर दिल्ली तक के नेता 'देव दर्शन' में व्यस्त दिख रहे हैं।
दांव पर स्टार प्रचारकों की प्रतिष्ठा
हर बार की तरह इस विधानसभा चुनाव परिणाम में भी राजनीतिक दलों के साथ ही उनके स्टार प्रचारकों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। खासतौर से कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख दलों के ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जान फूंक डाली। पार्टी पक्ष में माहौल बनाने से लेकर प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करने तक ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं-रैलियां-जनसंपर्क किए। यहां तक कि प्रधानमंत्री तक ने इन राज्यों में अब तक की सबसे ज़्यादा चुनावी दौरे किए।
'स्टार्स' कर रहे 'देव दर्शन', जानें कौन-कहां पहुंचा?
जेपी नड्डा -
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को एमपी दौरे पर रहे। उन्होंने वहां पावन धाम श्री पीताम्बरा पीठ में आदिशक्ति मां पीतांबरा और धूमावती माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम शिवराज भी उनके साथ थे।
अमित शाह -
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज गुजरात दौरे के दौरान देव-दर्शन में व्यस्त रहे। उन्होंने परिवार सहित श्री सोमनाथ मंदिर पहुंचकर महादेव सोमनाथ पर जलाभिषेक किया एवं सोमेश्वर महापूजा, ध्वजा पूजा, पाघ पूजा में सम्मिलित हुए। शाह ने भी चुनावी राज्यों में ताबड़तोड़ दौरे किये थे।
योगी आदित्यनाथ -
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी राज्यों के नतीजों से ऐन पहले देव दर्शन करने वाले नेताओं की कतार में हैं। सीएम योगी आज हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही राम जन्मभूमि और रामलला दर्शन करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। योगी ने भी राजस्थान में चुनावी सभाएं और रोड शो किये हैं।
ये भी पढ़ें : आखिर क्यों Viral हो रहा गोविंद डोटासरा और अभिषेक चौधरी की बातचीत का ये Video?
वसुंधरा राजे -
पूर्व सीएम और प्रत्याशी वसुंधरा राजे जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंची और भगवान श्री गणेशजी की आराधना की। मालवीय नगर विधायक व प्रत्याशी कालीचरण सराफ और सांसद रामचरण बोहरा भी साथ रहे। आज दोपहर बाद राजे का मेहंदीपुर बालाजी दर्शन का भी कार्यक्रम है।
राजेंद्र राठौड़, सीपी जोशी -
भाजपा के दो स्टार प्रचारक राजेंद्र राठौड़ और सीपी जोशी शुक्रवार को राजसमंद रहे। दोनों नेताओं ने यहां नाथद्वारा पहुंचकर भगवान श्रीनाथ के दर्शन-पूजन किए। मीडिया से बातचीत में जोशी ने प्रदेश में 135 सीटों के बहुत के साथ राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा दोहराया। गौरतलब है कि राठौड़ इस चुनाव में प्रत्याशी हैं जबकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की भूमिका में जोशी का भी महत्वपूर्ण रोल में हैं।
कांग्रेस नेताओं की 'देव दर्शन' से दूरी !
चुनाव नतीजों से ऐन पहले देव दर्शन करने वाले नेताओं की दौड़ में कांग्रेस नेता नदारद से नज़र आ रहे हैं। 'भगवान् भरोसे' दिखने में भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं से कहीं आगे हैं।
Published on:
02 Dec 2023 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
