
जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। मतदान जागरूकता के लिए इस बार त्यौहारी सीजन का पूरा फायदा उठाया जा रहा है। जयपुर व्यापार महासंघ और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आगे आकर इसका बीड़ा उठाया है। जयपुर के बाजारों में दीपावली की बंपर खरीददारी को देखते हुए व्यापारियों ने डेढ़ लाख से अधिक मतदान जागरूकता के स्टीगर छपवाए हैं। मिठाई से लेकर कपड़ा, ज्वैलरी, बर्तन, राशन आदि की दुकानों पर ये स्टीगर कैरि बैग और डब्बों में लगाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक खरीददारी करने के बाद सामग्री और मिठाई के साथ मतदान जागरूकता का संदेश भी घर लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और जयपुर महासंघ की ओर से 25 नवंबर को राज्यभर में प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जा रही है।
दिवाली की सजावट में भी दिखेगा संदेश
चुनाव से पहले आ रही इस दीपावली की सजावट भी बाजारों में कुछ खास होगी। व्यापारियों की ओर से मतदान जागरूकता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जयपुर के परकोटा में होने वाली सजावट में भी मतदान जागरूकता के स्लोगन नजर आएंगे। कारण है कि शहरभर से लोग परकोटा की सजावट देखने के लिए आते हैं।
दुकानदारी के समय एप की दे रहे जानकारी
व्यापारी मतदान से संबधित जानकारी दुकानों पर ग्रहकाें को दे रहे हैं। व्यापारी वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बता रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं को इसकी जानकारी दी जा रही हैं। शहर में बिजनेस सभांल रही महिलाएं भी मिलकर मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। पहल का असर यह हुआ है कि अब व्यापारी अपने स्तर पर ही स्टीगर छपवाकर डब्बों में चस्पा कर दे रहे हैं।
ये स्लोगन बनाए जागरूकता के लिए
वीएचए से खोजिए अपना नाम, झटपट कर लीजिए यह जरूरी काम।
वीएचए मोबाइल एप डाउनलोड करिए, आसानी से अपना नाम घर बैठे ढूंढिए।
साथियों निर्वाचन विभाग का है कहना, अगले दो दिन स्वीप में यही है करना ।
नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, अभी भी नहीं जुड़वाया तो जागिए मान्यवर।
यदि नाम-पते में त्रुटि रह जाएगी, तो मतदान में मुश्किल आएगी।
त्रुटि हो तो आज ही करो आवेदन, ताकि मतदान में नहीं हो कोई उलझन।
नाम पंजीयन, विलोपन और संशोधन, तीनों ही वीएचए से है सहज मुमकिन।
युवाओं की है यह बड़ी जिम्मेदारी, निभाओ फर्ज यही इल्तज़ा हमारी ।
Published on:
23 Oct 2023 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
