सचिन माथुर
सीकर। Rajasthan Assembly Election 2023 : जनतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। वह किसी भी उम्मीदवार को फर्श से अर्श और अर्श से फर्श दिखा सकती है। उम्मीदवार की योग्यता, पार्टी और प्रतिष्ठा भी उसमें कोई मायने नहीं रखती। विधानसभा चुनाव में ऐसे कई किस्से हैं जो चुनाव आते ही लोगों के बीच चर्चा बन जाते हैं। जिनमें से दो जीतों का जिक्र लोगों की जुबान और जेहन में अब भी जिंदा है। यहां लोगों ने एलएलबी पढ़े को दरकिनार कर अंगूठा टेक उम्मीदवार को विधानसभा पहुंचा दिया। वहीं, समाज सेवा के लिए खुले मन से तिजोरी खोलने वाले को भी नहीं बख्शा। ऐसी ही दो चुनावों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी यादें पांच दशक बाद भी लोगों के दिमाग में तरोताजा है।