6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव: राजस्थान की जनता अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी: राजे

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सिरोही जिले की तीनों विधानसभा सीटों सिरोही के जावाल, रेवदर और पिण्डवाड़ा आबू के सरुपगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Nov 18, 2023

vasundhara_raje.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सिरोही जिले की तीनों विधानसभा सीटों सिरोही के जावाल, रेवदर और पिण्डवाड़ा आबू के सरुपगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम राजे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे कर हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे तो खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया। इस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। युवाओं को नौकरियां नहीं दी। प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनप गए, 4 साल में 19 बार पेपर लीक हुए, जिससे युवाओं में निराशा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: बागियों से लड़ रहे, मगर भितरघात की सता रही चिंता

राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घरेलू बिजली मुफ्त देने का वादा कर सरचार्ज के नाम पर लूट मचाई है। गांवों में बिजली आती ही नहीं है तो फ्री कहने में कहां हर्ज है। कांग्रेस की सारी घोषणाएं जनता के साथ छलावा है। जबकि हमने जो वादे किए थे, वो पूरे भी किए हैं। इसलिए अब राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सिरोही से भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंटकर व भाजपा प्रत्याशी ओटाराम ने चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। इसके बाद राजे ने रेवदर में जनसभा में कहा कि मैं कांग्रेस शासनकाल का हुलिया दिखाने आई हूं। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निठल्ली सरकार बताते हुए जमकर कोसा और जनता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके भाजपा प्रत्याशी जगसीराम कोली, बनासकांठा विधायक अनिकेत ठाकेर, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, जिला महामंत्री जयसिंह राव, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविन्द वैष्णव व नरेश दवे ने मंच पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उसके बाद देर शाम पूर्व सीएम राजे ने सरुपगंज में भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया के समर्थन में सभा की। यहां राजे ने कहा कि भाजपा की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही हमारी सरकार के वे काम शीघ्र पूरे किए जाएंगे, जो मौजूदा कांग्रेस सरकार ने रोक दिए थे। जिला प्रभारी सतीष उपाध्याय, प्रधान नितिन बंसल, सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल, विधानसभा संयोजक नरपतसिंह राणावत, प्रभारी दुर्गाराम गरासिया, महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राज के पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित आदि ने भी संबोधित किया।