
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। फोटो पत्रिका
जयपुर। जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवती के साथ हुई छेड़छाड़ और उसकी रील बनाकर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार जनों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से बचने के लिए भागते समय छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी व उसके साथ बाइक चला रहे साथी के गिरने से पैर में फैक्चर हो गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मनराज मीणा, सुदामा मीणा, महेश बंजारा निवासी रानीपुरा, थाना नगरफोर्ट, जिला टोंक और लोकेश बंजारा निवासी कीरतपुरा, थाना बांदीकुई, जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ई-रिक्शा चलाते थे। बाद में जो काम मिल जाए, वहीं कर लेते थे। राजर्षि राज ने बताया कि युवती ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, तब पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है।
आरोपी सुदामा मीणा खुद की बाइक पर पीछे बैठा था और मनराज मीणा बाइक चला रहा था। पीछे दूसरी बाइक लोकेश चला रहा था और महेश वीडियो बना रहा था। महेश ने पुलिस को बताया कि सुदामा ने अपना मोबाइल उसे वीडियो बनाने के लिए दे दिया था। तब वह वीडियो बना रहा था और आगे बाइक पर मनराज के साथ जा रहे सुदामा ने अन्य बाइक पर जा रही लड़की से छेड़छाड़ की और वह घटना वीडियो में आ गई। हाल ही 8 अप्रेल की रात्रि को शराब पार्टी करने के बाद सुदामा ने 9 अप्रेल की तड़के दिसम्बर में बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने पर आमजन का आक्रोश देखते हुए मानसरोवर एसीपी आदित्य काकड़े, मुहाना एसएचओ गुरभूपेन्द्र सिंह, पीएचक्यू सोशल मीडिया सेल के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस पर टीम के साथ टोंक के नगरफोर्ट एसएचओ बाबूलाल मीणा व बांदीकुई एसएचओ जहीर अब्बास को शामिल किया गया। टीम ने रविवार तड़के चारों आरोपियों को पकड़ा। इस संबंध में मुहाना थाने में मामला दर्ज किया गया। मुहाना थाने के हेड़ कांस्टेबल लोकेश व कांस्टेबल ओमप्रकाश डाबर की भी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Updated on:
12 Apr 2026 09:56 pm
Published on:
12 Apr 2026 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
